HomeHimachalKangraकांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन : चरस, हेरोइन...

कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन : चरस, हेरोइन और ₹78,000 कैश के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मंदिर रेलवे स्टेशन के पास सकोट गांव में पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी, जहां दो महिलाओं को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर जोरदार प्रहार किया है। मंदिर रेलवे स्टेशन के पास सकोट गांव में पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी, जहां दो महिलाओं को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को इन महिलाओं के घर से करीब 50 ग्राम चरस, 16 ग्राम हेरोइन और ₹78,000 कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने एक ही गांव की रहने वाली आशा कुमारी (70) और सुमन (40) के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला आशा का बेटा पवन कुमार पहले ही नशे के एक मामले में जेल में बंद है और उसकी संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम रही है और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More