HomeEmployment13 व 14 नवंबर को होगा अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया...

13 व 14 नवंबर को होगा अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण

इस संदर्भ में प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को 31 अक्तूबर, 2025 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

सोलन : हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण 13 व 14 नवंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय शिमला के एक प्रशासनिक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 13 व 14 नवंबर, 2025 को भर्ती प्रक्रिया खड्गा स्पॉर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में आयोजित की जाएगी।

इस संदर्भ में प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को 31 अक्तूबर, 2025 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपने लॉगइन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : योगा सिखाते समय 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

यदि उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है तो वह सुबह 10:00 बजे से शाम 02:00 बजे तक सेना भर्ती कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More