HomeHimachalShimlaनौकरी चाहिए तो 4 नवंबर को पहुंचे यहां, कंप्यूटर ऑपरेटर और सिक्योरिटी...

नौकरी चाहिए तो 4 नवंबर को पहुंचे यहां, कंप्यूटर ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक, आयु वर्ग 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

शिमला : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देवेंद्र कुमार ने बताया कि टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बद्दी के लिए जिला शिमला में कंप्यूटर ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक, आयु वर्ग 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 4 नवंबर, 2025 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में प्रातः 11 बजे पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  खेत बने पाठशाला: धौलाकुआं में फूलों और फलों की दुनिया से रूबरू हुए विद्यार्थी, सीखे बागवानी के तौर तरीके

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 72075-00008 और 90418-90705 पर संपर्क कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More