HomeHimachalSolanकिन्नौर के 26 वर्षीय युवक की सोलन में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच...

किन्नौर के 26 वर्षीय युवक की सोलन में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

कंपनी के स्टाफ ने तुरंत उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सोलन : कंडाघाट क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अनीष नेगी पुत्र रविंद्र सिंह निवासी गांव जानी, निचार, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि अनीष पिछले एक साल से डुमेहर स्थित आहलूवालिया प्राइवेट लिमिटेड कंस्ट्रक्शन कंपनी में ऑफिस बॉय का काम कर रहा था।

अनीष रोज की तरह गत दिन भी कंपनी में काम पर गया था। दिन के समय खाना खाने के बाद वह पेशाब करने के लिए वॉशरूम चला गया। कुछ समय बाद जब कंपनी के अन्य कर्मचारी वॉशरूम की तरफ गए, तो उन्होंने अनीष को वॉशबेसिन के पास गिरा हुआ पाया।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ट्राले ने बाइक को कुचला, कालाअंब में अनियंत्रित ट्राले की चपेट में आए कई वाहन

कंपनी के स्टाफ ने तुरंत उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सिविल अस्पताल से सूचना मिलने पर थाना कंडाघाट पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस टीम ने मृतक के शव का गहनता से निरीक्षण किया, लेकिन शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले।

पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों, मौके पर मौजूद लोगों और मृतक के परिजनों के बयान लिए। प्रारंभिक जांच में मृतक के परिजनों या अन्य किसी ने भी उसकी मृत्यु पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया।

पुलिस ने मामले में धारा 194 बी.एन.एस.एस. 2023 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें:  निहोग स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, मुख्य अतिथि विनोज शर्मा ने नवाजे होनहार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More