HomeCrimeउद्घोषित अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

उद्घोषित अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

आरोपी के विरुद्ध थाना बद्दी में वर्ष 2019 में धारा 174A भारतीय दंड संहिता के तहत एक मामला दर्ज था। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी के पी.ओ. सेल को एक उद्घोषित अपराधी को दबोचने में सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी रामजीत पुत्र स्व. जगन्नाथ निवासी इमिलिया, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना बद्दी में वर्ष 2019 में धारा 174A भारतीय दंड संहिता के तहत एक मामला दर्ज था। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इस कारण उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस अब इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

ये भी पढ़ें:  बोनट से निकला धुआं और पलभर में आग का गोला बन गई कार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More