HomeHimachalSirmaurमां श्री रेणुकाजी की आरती में पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, समृद्ध...

मां श्री रेणुकाजी की आरती में पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

उन्होंने कहा कि श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है जिसका प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने भी नेतृत्व किया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इस निर्वाचन क्षेत्र को बहुत प्यार करते थे।

श्री रेणुकाजी : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार शाम 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पूर्व उन्होंने रेणुकाजी झील के समीप देवघाट पर मां श्री रेणुकाजी आरती में भाग लिया और भगवान परशुराम जी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

इस अवसर पर रेणु मंच पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है और यहां के लोगों की देवी-देवताओं में प्रगाढ़ श्रद्धा है। हमें अपनी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में अहम भूमिका अदा करनी चाहिए, ताकि हमारी भावी पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति का बोध हो सके।

ये भी पढ़ें:  एंट्री टैक्स से हिमाचल की अर्थव्यवस्था व पर्यटन को झटका, कांग्रेस सरकार की नीतियां फेल : हर्ष महाजन

उन्होंने कहा कि श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है जिसका प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने भी नेतृत्व किया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इस निर्वाचन क्षेत्र को बहुत प्यार करते थे।

इन दोनों विभूतियों को इस विधानसभा क्षेत्र के विकास का श्रेय जाता है। श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नौहराधार में बस स्टैंड निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके लिए औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। खूड द्राबिल पेयजल योजना के लिए भी 50 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 14 जनवरी, 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

उपाध्यक्ष विधानसभा एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने मुख्य अतिथि को टोपी, लोइया, डांगरा और समृद्धि चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष आयोजित श्री रेणुकाजी मेले में पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित है।

इस मेले को हरित मेला का रूप दिया गया है। इसी के साथ एक अनूठी पहल के तहत मां रेणुकाजी आरती भी प्रतिदिन की जा रही है। उन्होंने श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया।

इस अवसर पर डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसपी निश्चिंत नेगी, एडीएम सिरमौर लायक राम वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, सीईओ रेणुकाजी विकास बोर्ड भारत सिंह ठाकुर सहित बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ पकड़े गए ये 3 युवक, एसआईयू ने दिया कार्रवाई को अंजाम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More