HomeHimachalSirmaurदलित छात्र पर अमानवीय अत्याचार पर भड़का हिमाचल शोषण मुक्ति मंच, 17...

दलित छात्र पर अमानवीय अत्याचार पर भड़का हिमाचल शोषण मुक्ति मंच, 17 नवंबर को प्रदर्शन का ऐलान

मंच ने दोषी शिक्षक के विरुद्ध एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989, पॉक्सो एक्ट और आर.टी.ई. एक्ट 2009 की धारा 17 के तहत तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

नाहन : शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी ने रोहड़ू क्षेत्र में सामने आई घटना की कड़ी निंदा की है। शोषण मुक्ति मंच प्रदेश में बढ़ रही उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में 17 नवंबर को प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा और बढ़ते जातीय उत्पीड़न के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगा।

मंच के राज्य संयोजक आशीष कुमार, सह संयोजक राजेश और मिटा जिंटा ने कहा कि पहली कक्षा के एक दलित बच्चे को उसके शिक्षक ने इतनी बेरहमी से पीटा, जिससे उसका कान का पर्दा फट गया।

अमानवीय रूप से उसके कपड़े उतारकर शरीर पर बिच्छू बूटी लगाई गई। यह केवल शारीरिक हिंसा नहीं, बल्कि गंभीर जातिगत उत्पीड़न और संविधान प्रदत्त समानता व गरिमा के अधिकार का भी उल्लंघन है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी क्षेत्र में पहले एक महिला अध्यापिका द्वारा छात्र को कांटेदार झाड़ी से पीटने की घटना सामने आ चुकी है।

ये भी पढ़ें:  नेशनल मास्टर्स गेम्स में छाईं सिरमौर की सीमा, जैवलिन थ्रो में फिर जीता सिल्वर मेडल

मंच ने दोषी शिक्षक के विरुद्ध एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989, पॉक्सो एक्ट और आर.टी.ई. एक्ट 2009 की धारा 17 के तहत तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

साथ ही पीड़ित बच्चे के परिवार को कम से कम 10 लाख का मुआवजा, सुरक्षा और मानसिक-सामाजिक पुनर्वास सहायता प्रदान किए जाने की भी मांग उठाई। साथ ही कहा कि संबंधित स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की भूमिका की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आज से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का YELLOW अलर्ट जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More