HomeHimachalSirmaurछैला-यशवंत नगर सड़क की DPR केंद्र सरकार को भेजी, जल्द शुरू होगा...

छैला-यशवंत नगर सड़क की DPR केंद्र सरकार को भेजी, जल्द शुरू होगा काम: विक्रमादित्य

उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ वृत में लगभग 514 किलोमीटर सड़क मार्ग में 390 किमी सड़कें पक्की हो चुकी हैं। शेष सड़कों को भी चरणबद्ध तरीके से पक्का करने का कार्य किया जा रहा है। राजगढ़ विकास खंड की सभी 33 पंचायतों को भी सड़क सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।

राजगढ़ : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल के देवठी मझगांव में जिला स्तरीय एकादशी मेला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पद्मश्री विद्यानंद सरैक द्वारा लिखित अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया।

लोक निर्माण मंत्री ने उपस्थित जनसभा को एकादशी मेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन मेलों में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से रुबरू होने का भी मौका मिलता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हिमाचल में सर्वाधिक सड़कों का निर्माण व सुधार होता रहा है।
राष्ट्रीय व राज्य उच्च मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की सडकों में सुधार होने के कारण ही पिछले तीन वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में भी लगातार गिरावट दर्ज हुई है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि जिला सिरमौर में आज 3553 किमी लंबी सड़कें हैं, जिनमें 2362 किमी पक्की और 1192 किमी कच्ची सड़कें हैं। सिरमौर जिला में 126 किमी नई सड़कों का निर्माण, 156 किमी सड़कों की मेटलिंग व टारिंग का कार्य, 173 किमी सड़क का अपग्रेडेशन और 346 किमी क्रॉस ड्रेनेज कार्य किया गया है। वार्षिक रखरखाव योजना के तहत भी 229 किमी सड़क की टारिंग का कार्य किया गया है।

ये भी पढ़ें:  कार की डिग्गी से सामान निकाल रहे पटवारी को ट्रक ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ वृत में लगभग 514 किलोमीटर सड़क मार्ग में 390 किमी सड़कें पक्की हो चुकी हैं। शेष सड़कों को भी चरणबद्ध तरीके से पक्का करने का कार्य किया जा रहा है। राजगढ़ विकास खंड की सभी 33 पंचायतों को भी सड़क सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि फट्टी पटेल कालेज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने निर्माण कार्य में देरी पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि 14 किमी धामला-धनच चोखडीया सड़क मार्ग, 8 किलोमीटर टाली भुजल सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और लिंक रोड़ ठारू का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  DC हमीरपुर के आदेश : 4 मई तक बंद रहेगी पनयाली-कश्मीर सड़क

उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए मात्र 4 सड़कें भेजी गई हैं, जिसमें सबसे बड़ी प्राथमिकता पर छैला-यशवंत नगर सड़क है, जिसकी लगभग 70 से 80 करोड़ रुपए की डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी गई है और शीघ्र ही इस पर कार्य आरंभ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के 100 कार्यालयों को ई-आफिस द्वारा संचालित कर लिया गया है। यह डिजिटल परिवर्तन विभाग को अधिक पारदर्शी, कुशल और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

इस डिजिटल परिवर्तन से तय समय सीमा के भीतर और पूर्ण पारदर्शिता से फाइलों का संचालन, लंबित फाइलों की वास्तविक समय पर दृश्यता और आधिकारिक अभिलेखों की आसान निगरानी और पुनर्प्राप्ति सुनिश्चित हो रही है।

ये भी पढ़ें:  नवदुर्गा ITI बेड़ोन में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 तक आवेदन का मौका

उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति में सुधार लाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सडकों की मेटलिंग उच्च गुणवत्ता की हो, इसके लिए क्वालिटी कंट्रोल विंग को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर और कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी ने भी अपने विचार रखे। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार, एसई लोक निर्माण अरविंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल आदि गणमान्य भी इस दौरान मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More