HomeHimachalChambaपांगी घाटी के युवाओं को मिलेंगे बस-ट्रैवलर परमिट, रोड़ टैक्स में मिलेगी...

पांगी घाटी के युवाओं को मिलेंगे बस-ट्रैवलर परमिट, रोड़ टैक्स में मिलेगी 4 माह की छूट

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की हिमाचल दिवस (15 अप्रैल 2025) के दौरान जनजातीय उपमंडल पांगी के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की घोषणा के अनुरूप उप मंडलीय प्रशासन ने इच्छुक स्थानीय लोगों से आवेदन आमंत्रित किए हैं

किलाड़ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की हिमाचल दिवस (15 अप्रैल 2025) के दौरान जनजातीय उपमंडल पांगी के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की घोषणा के अनुरूप उप मंडलीय प्रशासन ने इच्छुक स्थानीय लोगों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस के उपलक्ष में जनजातीय उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में घाटी के लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए नए बस-ट्रैवलर खरीदने पर अनुदान उपलब्ध करवाने तथा परमिट प्रदान करने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री की घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए उपमंडल अधिकारी नागरिक रमन घरसगी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि स्थानीय युवाओं द्वारा बस-ट्रैवलर खरीदने पर 40 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा और 4 महीने के लिए रोड़ टैक्स में छूट भी प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  गोकशी के विरोध में हरिपुरधार में सड़कों पर उतरे हिंदूवादी संगठन, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

योजना से लाभ उठाने के इच्छुक स्थानीय लोग अपने पहचान प्रमाण के साथ 10 नवंबर 2025 तक उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम पांगी) के कार्यालय किलाड़ में आवेदन कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More