HomeEmployment143 पदों के लिए यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, स्कूलों में आउटसोर्स आधार...

143 पदों के लिए यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

सोलन : पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए पार्ट टाइम आया व हेल्पर के कुल 143 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 नवंबर, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उक्त पद मैसर्ज साईं राम सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विस शिमला द्वारा जिला सोलन के कंडाघाट, कुठाड़ व धुन्धन शिक्षा खंडों के राजकीय विद्यालयों में आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  CBSE स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडर : CM

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, पासपोर्ट साइज 2 फोटोग्राफ और अन्य प्रमाण पत्रों सहित रोजगार कार्यालय सोलन में 11 नवंबर, 2025 को सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 90343-81506 व 82191-13461 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में 22 को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट स्थगित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More