HomeEmploymentयहां भरे जाएंगे आशा वर्कर्स के 10 पद, 15 नवंबर तक करें...

यहां भरे जाएंगे आशा वर्कर्स के 10 पद, 15 नवंबर तक करें आवेदन

आवेदक की शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। शादीशुदा, विधवा तलाकशुदा या अलग से रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी, जिसकी आयु सीमा 25 से 45 निर्धारित की गई है।

चंबा : खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड चूड़ी के अधीन आने वाली 10 पंचायतों में आशा वर्कर के 10 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है।

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय चूड़ी में अपना आवेदन शाम 5 बजे से पहले जमा करवाना सुनिश्चित बनाएं।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत धिमला के धरेडी, ब्रेही के सदून, बलौथ के कलौंस, गान के संकरैना, फागड़ी के बंगोटू, चड़ी के सुंधेल, अथलूंई के सलोली, लुड्डू के कठेना और संराहन के घटरेड व खुंदेल के आल्मी वार्डों में आशा वर्कर के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मियों पर 28 लाख उपभोक्ताओं का भार, फिर भी सुविधाओं की दरकार : रणवीर ठाकुर

डॉ. प्रतीक चंद्रा ने बताया कि आशा वर्कर्स के पदों के लिए आवेदन करने वाला आवेदक संबंधित वार्ड व पंचायत की स्थाई निवासी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि शादीशुदा, विधवा तलाकशुदा या अलग से रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी, जिसकी आयु सीमा 25 से 45 निर्धारित की गई है। साथ में आवेदनकर्ता स्थानीय भाषा में निपुण हो।

उन्होंने बताया कि आवेदक सादे कागज पर अपने राशन कार्ड, आठवीं व दसवीं के प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करने के उपरांत दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  एचपीएसईबीएल में डिजिटल सुधारों से प्रदेश को 16.83 करोड़ रुपये की बचत: CM
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More