HomeCrimeसनसनीखेज वारदात: मानपुरा में पति ने मौत के घाट उतारी पत्नी, जांच...

सनसनीखेज वारदात: मानपुरा में पति ने मौत के घाट उतारी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित किए हैं।

बीबीएन : जिला पुलिस बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के निचला खेड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रवासी महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मानपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। मृतका की पहचान संगीता पत्नी चुनू कुमार साहनी निवासी गांव व डाकघर चिटखाल, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि संगीता की हत्या उसके पति चुनू कुमार साहनी ने की है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटनास्थल की गहनता से जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें:  सियासत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल बोले- जश्न से संकल्प नाम बदलने से 3 साल की नाकामियां नहीं बदलेंगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित किए हैं।

एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमों का गठन किया है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। आरोपी के खिलाफ मानपुरा पुलिस थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारित होगा मुख्यमंत्री का संदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More