होमHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में चमकने का मौका, 16 को...

श्री रेणुकाजी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में चमकने का मौका, 16 को ऑडिशन से होगा कलाकारों का चयन

ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में किए जाएंगे। कलाकारों का पंजीकरण मौके पर किया जाएगा।

नाहन : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देने के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।

इस ऑडिशन के माध्यम से जिला सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी “सी” व “डी” के कलाकारों का चयन किया जाएगा। कलाकारों के चयन के लिए दिनांक 16 नवंबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे एसएफडीए सभागार नाहन में ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं।

ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक अपनी प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

ऑडिशन में वही गाना/प्रस्तुति दें, जिसे मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत करना चाहते हैं। ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में किए जाएंगे। कलाकारों का पंजीकरण मौके पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी मेले को लेकर हाईकोर्ट सख्त, झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक

ऑडिशन में चयनित कलाकारों को उनकी प्रस्तुति की निर्धारित तिथि के संबंध में दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

श्रेणी “ए” और “बी” के कलाकार, जिन्हें आकाशवाणी, दूरदर्शन अथवा मान्यता प्राप्त संस्थान से ए, बी हाई ग्रेड प्राप्त हो, का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकॉर्ड व उनके अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01702-223115 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से पहले हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, नेशनल पैसापालो चैंपियनशिप में गोल्ड पर कब्जा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More