होमHimachalMandiबिजली के तार में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित बचाया,...

बिजली के तार में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित बचाया, बीड़-बिलिंग से भरी थी उड़ान

रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से सावधानीपूर्वक अभियान चलाया और पैराग्लाइडर को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने वाला एक रूसी पैराग्लाइडर द्रंग क्षेत्र के टांडू में बिजली के तार में उलझ गया।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और क्रेन की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए पैराग्लाइडर की पहचान इवाकिन इलेक्सी के रूप में हुई है।

एसडीएम सदर (ना.) चंद्र प्रकाश ने बताया कि रूसी पैराग्लाइडर ने बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी। कुछ समय बाद वह द्रंग के टांडू क्षेत्र में पहुंचकर बिजली के तार में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा।

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन 'सेफ स्ट्रीट': बद्दी पुलिस की पूरे क्षेत्र में सघन नाकेबंदी, 185 वाहन जांचे; नियम तोड़ने पर काटे चालान

रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से सावधानीपूर्वक अभियान चलाया और पैराग्लाइडर को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती करवाया गया है।

एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और रेस्क्यू टीम के आपसी समन्वय से यह अभियान सफल रहा।

ये भी पढ़ें:  कच्चा टैंक सहायता कक्ष शिफ्ट न होने से तकनीकी कर्मचारी संघ खासा नाराज, 15 दिन का नोटिस
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More