HomePoliticsडॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार को घेरा, तीन साल के कार्यों का...

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार को घेरा, तीन साल के कार्यों का मांगा ब्यौरा

बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के समक्ष कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बताए कि हिमाचल में दो हजार स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थान क्यों बंद कर दिए? सरकार ने डेढ़ लाख स्वीकृत पदों को क्यों समाप्त कर दिया? इन पदों को समाप्त करके बेरोजगार युवाओं के साथ क्यों धोखा किया?

पांवटा साहिब : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल का जनमानस वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से त्रस्त है।

समाज का हर वर्ग मान चुका है कि इन तीन सालों में प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। कांग्रेस सरकार को अपने तीन साल के कार्यों का ब्यौरा प्रदेश की जनता के सामने रखना चाहिए।

डॉ. बिंदल रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत माता कटासन मंडल की सैनवाला मुबारिकपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली से आमजन का व्यक्तिगत अहित होने के साथ ही समाज का सामूहिक अहित भी हुआ है। प्रदेश में सब ओर विकास बंद है और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने तीन साल झूठ बोलकर बिता दिए हैं और केवल भाजपा को गाली देने में लगा दिए।

ये भी पढ़ें:  डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढ़ेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः मुख्यमंत्री

बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के समक्ष कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बताए कि हिमाचल में दो हजार स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थान क्यों बंद कर दिए? सरकार ने डेढ़ लाख स्वीकृत पदों को क्यों समाप्त कर दिया? इन पदों को समाप्त करके बेरोजगार युवाओं के साथ क्यों धोखा किया?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी के हिसाब से पहली कैबिनेट में एक लाख और पांच साल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलनी थी।

आज भी बेरोजगार युवा नौकरी का इंतजार कर रहा है, जबकि सरकार कहीं वन मित्र, कहीं पशु मित्र, रोगी मित्र लगाकर पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। कांग्रेस ने प्रदेश की 28 लाख बहनों को 1500 रुपए देने की गारंटी दी थी।

ये भी पढ़ें:  किन्नौर में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस पर CM सुक्खू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या बड़ी घोषणाएं हुईं

आज प्रदेश की बहनों का कर्जा सरकार और कांग्रेस पर चढ़ गया है। बहनें सरकार से पैसे मिलने के इंतजार में हैं और सरकार झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है।

बिंदल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। कांग्रेस सरकार की जन विरोधी निर्णयों को घर-घर, गांव गांव तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शानदार ढंग से संगठन और समाज का कार्य करते हुए समाज में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मलकीत चौधरी व अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार सांझा किए।

ये भी पढ़ें:  आधी रात पेट्रोल छिड़क कार फूंकने वाले हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश, CCTV में कैद हुई थी वारदात

इस अवसर पर भाजपा कटासन मंडल समेत विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More