राशिफल: आर्थिक स्थिति होगी अच्छी या फालतू खर्चों से होगा नुकसान! जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

आज का पंचांग (10 नवंबर, 2025) तिथि: षष्ठी नक्षत्र: पुनर्वसु करण: गर पक्ष: कृष्ण योग: साध्य वार: सोमवार

0

आज का पंचांग (10 नवंबर, 2025)
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: पुनर्वसु
करण: गर
पक्ष: कृष्ण
योग: साध्य
वार: सोमवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:44am-08:04am
01:24pm-05:25pm
राहुकाल: 08:04am-09:24am
अभिजीत मुहूर्त: 11:43am-12:25pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
बीते कुछ दिनों में आपने जो धन इन्वेस्ट किया था, उससे आज अच्छा खासा फायदा आपको मिल सकता है। दूरदराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

वृष राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण नुकसान भुगतना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद के श्री भूरशिंग महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा संपन्न, हजारों ने किया भक्ति रसपान

कर्क राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चैरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

सिंह राशि
खान-पान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत होगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
कुछ ऐसी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं, जिनको टालना मुमकिन न हो। आज कोई अप्रिय घटना हो सकती है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  विक्रमबाग के पीपलवाला में तीन दिन सजेगा मां मंत्रा देवी का मेला, आदिबद्री से लाई गई थी माता की पिंडी, जानें क्या है मंदिर का इतिहास

तुला राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। शारीरिक मेहनत हो सकती है। आज सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी अपंग व्यक्ति की मदद करें।

वृश्चिक राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

धनु राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सतनाजा दान करें।

मकर राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर मंदिरों में उमड़ी आस्था, हुए हवन यज्ञ, जानिए क्या है धार्मिक महत्व

कुंभ राशि
आज आप घूमने और खाने-पीने की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झमेले उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रु की गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: तांबे या सोने से बनीं चीजें धारण करें।

मीन राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चूना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356