HomeUncategorizedताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजगढ़ कॉलेज की महक ने हासिल किया स्वर्ण, इन...

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजगढ़ कॉलेज की महक ने हासिल किया स्वर्ण, इन खिलाड़ियों ने भी जीते पदक

कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य राजेंद्र वर्मा ने इन खिलाड़ियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। प्राचार्य ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज के इन खिलाड़ियों ने राजगढ़ क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की महक शर्मा ने 46 वर्ग किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि रोहित ने 66 वर्ग किलो में रजत पदक व शुभम ने 54 वर्ग किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया।

कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य राजेंद्र वर्मा ने इन खिलाड़ियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। प्राचार्य ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज के इन खिलाड़ियों ने राजगढ़ क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कड़ी मेहनत और अनुशासन जीवन में लाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  यहां आशा कार्यकर्ता बनने का मौका, 20 नवंबर तक करें अप्लाई, इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More