HomeUncategorizedश्री रेणुकाजी मेले में चंडीगढ़ के आशीष ने जीता विशाल दंगल, दिल्ली...

श्री रेणुकाजी मेले में चंडीगढ़ के आशीष ने जीता विशाल दंगल, दिल्ली के चिराग को हराकर बने चैंपियन

इस साल के मेले में पहली बार सिरमौर केसरी का खिताब भी रखा गया था, जिसके लिए तरुण थापा नाहन और वीर सिंह मरयोग के बीच मुकाबला हुआ।

श्री रेणुकाजी : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के दौरान शनिवार को आयोजित हुए विशाल दंगल में चंडीगढ़ के पहलवान आशीष ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। दंगल के विजेताओं को एडीएम सिरमौर लायक राम वर्मा ने पुरस्कृत किया।

फाइनल मुकाबला आशीष (चंडीगढ़) और चिराग (दिल्ली) के बीच हुआ, जिसमें आशीष विजेता और चिराग उपविजेता रहे। विजेता आशीष को 31 हजार रुपए की नकद राशि और गदा स्मृति चिन्ह से नवाजा गया, जबकि उपविजेता चिराग को 21 हजार रुपए की राशि दी गई।

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में दिल्ली के चिराग ने जीरकपुर के सुनील को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में चंडीगढ़ के आशीष ने चंडीगढ़ के अमित को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इस विशाल आयोजन में लगभग 200 पहलवानों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  खांसी और श्वास रोगों जैसी बड़ी समस्या के लिए आरामदायक है यह पौधा, स्वास्थ्य का अद्भुत खजाना, बीमारी का 'रामबाण' इलाज!

इस साल के मेले में पहली बार सिरमौर केसरी का खिताब भी रखा गया था, जिसके लिए तरुण थापा नाहन और वीर सिंह मरयोग के बीच मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मुकाबले को तरुण थापा ने जीता। विजेता तरुण को 11 हजार रुपए और उपविजेता वीर सिंह को 7 हजार रुपए की राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार ददाहू जय सिंह, तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार के अतिरिक्त श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पटवारी भर्ती परीक्षा शुल्क में एससी व गरीब वर्ग को राहत न देना आरक्षण खत्म करने की साजिश: शोषण मुक्ति मंच
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More