HomeJudicialबस में 1.396 KG चरस के साथ पकड़े गए इस शख्स को...

बस में 1.396 KG चरस के साथ पकड़े गए इस शख्स को 10 साल का कठोर कारावास, विशेष न्यायाधीश-1 सिरमौर में सुनाया बड़ा फैसला

तलाशी के दौरान पुलिस ने बस की सीट नंबर 20 पर बैठे आरोपी सोम दत्त की तलाशी ली। आरोपी ने खिड़की की तरफ एक छोटा नीले रंग का कैरी बैग रखा था। पुलिस ने जब इस बैग को खोलकर चेक किया तो उसके अंदर 1.396 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

नाहन : जिला सिरमौर के विशेष न्यायाधीश-1 योगेश जसवाल की अदालत ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बुधवार को अहम फैसला सुनाते हुए एक आरोपी को दोषी करार दिया।

अदालत ने ND&PS एक्ट की धारा 20 के तहत दोषी सोम दत्त पुत्र बाजूराम निवासी गांव दुधम, डाकघर करगाणु सनौरा, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर को 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 2 वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

जिला न्यायवादी चंपा सुरील ने बताया कि यह मामला 10 दिसम्बर 2023 का है। पुलिस चौकी यशवंत नगर को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि सोमदत्त नाम का एक व्यक्ति चरस की बिक्री में संलिप्त है और वह एक निजी बस में जोरना से सोलन की ओर चरस लेकर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू के निर्देश: सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले अब डोप टेस्ट अनिवार्य होगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक समेत जांच टीम ने किट के साथ घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया। सुबह करीब 8:30 बजे टीम ने बस के आने का इंतजार किया। लगभग 9:15 बजे पैरवी पुल की ओर से जोरना, पुलवाहाल होते हुए सोलन जाने वाली निजी बस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बस चालक और परिचालक को स्थिति से अवगत कराया और बस की सघन तलाशी शुरू की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने बस की सीट नंबर 20 पर बैठे आरोपी सोम दत्त की तलाशी ली। आरोपी ने खिड़की की तरफ एक छोटा नीले रंग का कैरी बैग रखा था। पुलिस ने जब इस बैग को खोलकर चेक किया तो उसके अंदर 1.396 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  नाहन के प्राचीन श्री वामन मंदिर में 8 दिसंबर को सजेगा बाबा गोगा जी महाराज का दरबार

इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले की तफ्तीश पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 15 गवाहों को पेश किया। तमाम साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए ये सजा सुनाई।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More