HomeCrimeकालाअंब में ट्रक चालक से 6 किलो 11 ग्राम चूरा पोस्त बरामद,...

कालाअंब में ट्रक चालक से 6 किलो 11 ग्राम चूरा पोस्त बरामद, एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एसआईयू की टीम ने एक ट्रक चालक को चुरापोस्त की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालाअंब में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एसआईयू की टीम ने एक ट्रक चालक को चुरापोस्त की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालाअंब में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम कालाअंब में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली थी कि शिव कुमार उर्फ शंकर निवासी सतौन ट्रक नंबर HP17J 5499 में बाहरी राज्यों से चूरा पोस्त लाकर कालाअंब और पांवटा साहिब क्षेत्र में सप्लाई करता है।

इसी सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 6 किलो 11 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरोह तक पहुंचने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज में उद्यमिता कार्यशाला में बदला छात्रों का नजरिया, वक्ता बोले- अपनी स्किल्स से रोजगार सृजनकर्ता बनें युवा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More