HomeHimachalSirmaurअंजलि मिस फेयरवेल, श्लोक चुने मिस्टर फेयरवेल, अक्षरधाम स्कूल में विदाई समारोह...

अंजलि मिस फेयरवेल, श्लोक चुने मिस्टर फेयरवेल, अक्षरधाम स्कूल में विदाई समारोह का शानदार आयोजन

स्कूल की दहलीज से भविष्य के नए आसमान की ओर कदम बढ़ाते कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद में शुक्रवार का दिन बेहद खास और यादगार बन गया। स्कूल परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान जहां कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गीतों और नृत्य से समां बांधा, वहीं अपने प्रिय शिक्षकों से आशीर्वाद पाकर विदा होने वाले छात्रों की आंखें भी नम नजर आईं।

नाहन : स्कूल की दहलीज से भविष्य के नए आसमान की ओर कदम बढ़ाते कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद में शुक्रवार का दिन बेहद खास और यादगार बन गया। स्कूल परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान जहां कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गीतों और नृत्य से समां बांधा, वहीं अपने प्रिय शिक्षकों से आशीर्वाद पाकर विदा होने वाले छात्रों की आंखें भी नम नजर आईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा को पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। समारोह में कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर अपने सीनियर्स को सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया। कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में बिजली बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों समेत घरेलु उपभोक्ताओं से 1.49 करोड़ की वसूली

इस मौके पर कुमारी अंजलि को मिस फेयरवेल और श्लोक को मिस्टर फेयरवेल जबकि कुमारी स्नेहा गौर को मिस पर्सनेलिटी और शिवांश को मिस्टर पर्सनेलिटी के खिताब से नवाजा गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन और केक कटिंग के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ये समारोह विद्यार्थियों के लिए केवल विदाई नहीं बल्कि यादों, मित्रता और उपलब्धियों का उत्सव बनकर यादगार रहा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More