होमHimachalSolanडिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए नियुक्त होंगे निजी सर्वेक्षक

डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए नियुक्त होंगे निजी सर्वेक्षक

यह डिजिटल फसल सर्वेक्षण विभिन्न राजस्व ग्रामों में विभिन्न स्तरों पर बोई गई फसलों के लिए खसरा एवं भू अभिलेख के अनुसार डिजिटल रूप में किया जाएगा।

सोलन : एग्रीस्टैक के अंतर्गत सोलन जिला में भी डिजिटल फसल सर्वेक्षण करने के लिए निजी सर्वेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डॉ. देवराज कश्यप ने दी।

उन्होंने कहा कि यह डिजिटल फसल सर्वेक्षण विभिन्न राजस्व ग्रामों में विभिन्न स्तरों पर बोई गई फसलों के लिए खसरा एवं भू अभिलेख के अनुसार डिजिटल रूप में किया जाएगा।

उपनिदेशक कृषि ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निजी सर्वेक्षक की नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

उम्मीदवार के पास वैध आधार कार्ड, बैंक विवरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ए.टी.एम., बी.टी.एम., पर्यवेक्षक, हिमाचल प्रदेश शिवा, जाइका, ए.ई.ओ., पशु सखी, बेरोज़गार बी.एस.ई. के अतिरिक्त कृषि स्नातक, बागवानी स्नातक, वानिकी स्नातक, स्वयं सहायता समूह, पैक्स के सचिव, पटवारी और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नगर निगमों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश: डॉ. राजीव बिंदल

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सर्वेक्षक को इस सर्वेक्षण के लिए प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित उपयुक्त प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

डॉ. कश्यप ने कहा कि उम्मीदवार को डिजिटल फसल सर्वेक्षण में डाटा संग्रह के लिए एंड्रॉयड फोन पर मोबाइल ऐप्लिकेशन का ज्ञान होना चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार केवल एंड्रॉयड फोन के माध्यम से वेबसाइट hpsdc.agristack.gov.in/crop-survey-hp पर अथवा प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप पर पंजीकरण कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More