HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी के निर्देश : सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करें...

विधायक सोलंकी के निर्देश : सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करें अधिकारी

उन्होंने जनता के साथ मजबूत कॉर्डिनेशन बनाए रखने और विभागीय तालमेल को बेहतर करके सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के स्पष्ट आदेश दिए।

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने शुक्रवार को नाहन में मंडलीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित और नई शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।

विधायक ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित व समयबद्ध निवारण किया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने जनता के साथ मजबूत कॉर्डिनेशन बनाए रखने और विभागीय तालमेल को बेहतर करके सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के स्पष्ट आदेश दिए।

एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बैठक में शिकायतों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

ये भी पढ़ें:  नाहन में हरतालिका तीज की धूम, महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, जानिए पर्व का महत्व

इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिशासी अभियंता, उप निदेशक शिक्षा, बीडीओ नाहन, तहसीलदार, सीएमओ, एसएचओ नाहन, कल्याण अधिकारी नाहन, उपनिदेशक उद्यान, उपनिदेशक कृषि, ईओ नगर परिषद नाहन समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व अजय सोलंकी बाल दिवस के अवसर पर मोगीनंद-2 प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच कुछ वक्त बिताया। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन ने 175 स्वेटर वितरित किए। विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद में 351 ग्राम चरस के साथ एक काबू, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More