होमHimachalShimlaसिरमौर के राजविंदर सिंह और प्रीतम सिंह बने इंस्पेक्टर, प्रदेश के 14...

सिरमौर के राजविंदर सिंह और प्रीतम सिंह बने इंस्पेक्टर, प्रदेश के 14 पुलिस अधिकारियों को मिली प्रमोशन

इनमें सात सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि सात एएसआई को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों के आधार पर 14 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

इनमें सात सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि सात एएसआई को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत होने वालों में प्रथम आईआरबी में तैनात रविंदर सिंह, ऊना से रवि पाल, सिरमौर से राजविंदर सिंह, स्टेट विजिलेंस (साउथ रेंज) से नंद लाल, कुल्लू से धीरज सेन, चतुर्थ आईआरबी से ललित कुमार और सिरमौर से प्रीतम सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  ऐसे भी होते हैं रिश्ते... जेठानी की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई देवरानी, घंटेभर में ही तोड़ा दम, एक साथ उठीं दो अर्थियां

वहीं, एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नति पाने वालों में ऊना से कुलभूषण, प्रथम आईआरबी से रणजीत सिंह, ऊना से अतुल कुमार शर्मा, प्रथम आईआरबी से करणजीत सिंह, ऊना से संजीव कुमार, सिरमौर से नीलम प्रकाश और एचपीआईपीएस से नरेंद्र सिंह शामिल हैं।

पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विभाग की ओर से सभी पदोन्नत अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  जुलाई में 94 कर्मचारियों को मिला करुणामूलक रोजगार, राज्य सरकार ने ग्रुप-सी पदों पर दी नियुक्ति
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More