होमHimachalSolanग्रेनेड बरामदगी केस में तीसरी गिरफ्तारी, तीनों आरोपी 5 अक्टूबर तक पुलिस...

ग्रेनेड बरामदगी केस में तीसरी गिरफ्तारी, तीनों आरोपी 5 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजे, जांच जारी

नालागढ़ में ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

बद्दी : नालागढ़ में ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान सलीम मोहम्मद के तौर पर हुई है, जो मुख्य आरोपी का भाई है। पुलिस इससे पहले मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ और उसकी पत्नी किरना को गिरफ्तार कर चुकी है। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 5 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस थाना नालागढ़ में 29 सितंबर को Arms Act और Explosive Substances Act, 1908 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें:  सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 146 पेटियां अवैध 'ओल्ड मोंक' जब्त; चालक फरार

जांच के दौरान पुलिस ने सलीम मोहम्मद (42), निवासी माजरा, डाकघर बरूणा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को गिरफ्तार किया।

सलीम मोहम्मद और मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी किरना पत्नी रशीद मोहम्मद को 1 अक्तूबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इससे पहले मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ को 30 सितंबर को नालागढ़ न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय ने तीनों को 5 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से ग्रेनेड की बरामदगी, उसके स्रोत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति संलिप्त है या नहीं।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन : 8.670 ग्राम चिट्टा और 77.770 ग्राम चरस के साथ 3 गिरफ्तार

मामले की गहन जांच के लिए डीएसपी नालागढ़ की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। बद्दी पुलिस ग्रेनेड के स्रोत, उसकी बरामदगी की परिस्थितियों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More