HomeHimachalChamba18 और 19 नवंबर को चंबा प्रवास पर रहेंगे लोक निर्माण मंत्री...

18 और 19 नवंबर को चंबा प्रवास पर रहेंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

चंबा : लोक निर्माण विभाग व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 18 और 19 नवंबर को चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मंत्री 18 नवंबर को शाम 7 बजे डलहौजी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौजी में रहेगा।

19 नवंबर को विक्रमादित्य सिंह सुबह 10 बजे डलहौजी मास्टर प्लान पुस्तक का विमोचन करने के बाद विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के अंतर्गत 11:30 बजे चकरा से शेरपुर को जोड़ने वाले सड़क संपर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे और विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का स्थानीय निरीक्षण करेंगे।

ये भी पढ़ें:  पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटा सिरमौरी धावक वीरेंद्र

शाम 4 बजे विक्रमादित्य सिंह चंबा के ऐतिहासिक चौगान में चल रही बीसवीं राजकुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। शाम 5:30 बजे वह हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More