HomeHimachalShimlaशिमला में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि

शिमला में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि

विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा ने सोमवार को शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के साहस की गाथा देश वासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी।

शिमला : विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा ने सोमवार को शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के साहस की गाथा देश वासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी।

उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय अंग्रेजों की लाठियां खाकर शहीद हुए थे। उन्हें शेर-ए-पंजाब के नाम से भी जाना जाता है। लाला लाजपत राय उन महान सपूतों में से एक थे, जिनकी बदौलत हम आज आजाद भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसलिए देश के महान सपूतों को याद करना हमारा कर्तव्य भी है।

ये भी पढ़ें:  सोलन-चंबा में शहरी निकाय चुनाव-2026 के लिए राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM की पहली जांच पूरी

इस दौरान उप महापौर नगर निगम शिमला उमा कौशल ने पार्षदों के साथ स्कैंडल प्वाइंट स्थित लाला लाजपत राय के स्मारक पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों व भजन गायन की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर डीसी शिमला अनुपम कश्यप, एसपी संजीव कुमार गांधी, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम डॉ. भुवन शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नशा बेचने की फिराक में थे ये शख्स, पुलिस ने नाकेबंदी कर चिट्टे के साथ दबोचे, कार भी जब्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More