HomeCrimeसिरमौर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही उत्तरप्रदेश की महिला की बेरहमी से...

सिरमौर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही उत्तरप्रदेश की महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

आरोपी ने शराब के नशे की हालत में महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने महिला के सिर पर कांच की बोतल से वार किए। मौके पर पुलिस को महिला का शव फर्श पर बरामद हुआ।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी, जिसे उसी के पार्टनर ने मौत के घाट उतार दिया।

ये वारदात गत रविवार की रात पेश आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान माला देवी पत्नी स्व. हरि प्रसाद निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने पार्टनर शीशपाल (50) पुत्र दसोंधी राम, गांव, इस्माइलपुर, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी।

ये भी पढ़ें:  घुमारवीं में राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव-2026 का शुभारंभ, परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने की अध्यक्षता

जानकारी मिली है कि ये दोनों पिछले 10-11 वर्ष से पार्टनर की तरह पांवटा साहिब के देवीनगर में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। महिला का शव उसी कमरे से बरामद हुआ है, जहां वह अपने पार्टनर के साथ रहती थी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे की हालत में महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने महिला के सिर पर कांच की बोतल से वार किए। मौके पर पुलिस को महिला का शव फर्श पर बरामद हुआ।

मृतक महिला के सिर के समीप कांच की टूटी बोतल भी मिली। बताया जा रहा है कि महिला के पति की 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह आरोपी शीशपाल के साथ ही रह रही थी।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर नवोदय विद्यालय नाहन में 500 से ज्यादा बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

घटना की छानबीन के दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि इन दोनों में अकसर लड़ाई-झगड़े भी होते थे। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल की टीम से करवाया गया है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के निर्देश : वर्ष 2024-25 में अपने कार्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें अधिकारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More