HomeHimachalChamba20 नवंबर को जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे शिक्षा सचिव राकेश...

20 नवंबर को जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे शिक्षा सचिव राकेश कंवर

इस दौरान वह जिला के सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, हाई स्कूलों, ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन अधिकारियों, सेंटर हेड टीचर्स, सभी माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों के इंचार्ज के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

चंबा : हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव राकेश कंवर (भाप्रसे) 20 नवंबर 2025 को जिला चंबा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिला के सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, हाई स्कूलों, ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन अधिकारियों, सेंटर हेड टीचर्स, सभी माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों के इंचार्ज के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

शिक्षा उपनिदेशक (हायर) चंबा ने बताया कि यह बैठक सुबह 10:00 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महावि‌द्यालय चंबा के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य एजेंडा वि‌द्या समीक्षा केंद्र, डेटा प्रबंधन और कॉम्प्लेक्स स्कूलों के पुनर्गठन से संबंधित मु‌द्दों पर विस्तृत चर्चा और समीक्षा करना है।

इस बैठक में उप निदेशक स्कूल शिक्षा (हायर), उप निदेशक स्कूल शिक्षा (एलीमेंट्री), उप निदेशक स्कूल शिक्षा (इंस्पेक्शन) चंबा और प्रधानाचार्य, स्नातकोत्तर महावि‌द्यालय चंबा भी उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं, कच्ची हल्दी और जौ की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन

उप निदेशक विकास महाजन ने सभी संबंधित अधिकारियों विशेष रूप से सरकारी सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूलों के प्रमुखों, ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन अधिकारियों, सेंटर हेड टीचर्स, सभी सरकारी माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों के इंचार्ज को इस बैठक में व्यक्तिगत तौर पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More