HomeHimachalMandiजिला मंडी के इन इलाकों में 19 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली...

जिला मंडी के इन इलाकों में 19 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

मंडी-रिवालसर-कलखर सड़क के चौड़ीकरण कार्य के दृष्टिगत 11 केवी जेल रोड़ एचटी लाइन के स्थानांतरण का कार्य 19 नवंबर, 2025 को किया जा रहा है।

मंडी : सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल मंडी-1 नरेश ठाकुर ने बताया कि मंडी-रिवालसर-कलखर सड़क के चौड़ीकरण कार्य के दृष्टिगत 11 केवी जेल रोड़ एचटी लाइन के स्थानांतरण का कार्य 19 नवंबर, 2025 को किया जा रहा है।

यह कार्य सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक किया जाना निर्धारित किया गया है, जिस कारण 11 केवी जेल रोड़ एचटी लाइन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जेल रोड़, तुंगल कॉलोनी, भंगोली, जिला कारगर परिसर, पैलेस, अधीक्षण अभियंता (लोक निर्माण विभाग) कार्यालय, एग्रो इंडस्ट्रीज कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (जेल रोड़) और इसके आसपास के क्षेत्रों में इस समयावधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित कीं ये विभूतियां

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम प्रतिकूल रहा (जैसे बारिश आदि) तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग का आग्रह किया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More