HomeHimachalSolanसोलन पुलिस ने खोज निकाला 3 साल का मासूम साथ लेकर अचानक...

सोलन पुलिस ने खोज निकाला 3 साल का मासूम साथ लेकर अचानक लापता हुआ पिता, नेपाल बॉर्डर से सकुशल बरामद

रिपोर्ट दर्ज होते ही सोलन पुलिस ने तुरंत इस गुमशुदगी की सूचना समस्त थानों, चौकियों और पड़ोसी राज्यों को भेजी। पुलिस टीम ने गुम हुए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान तकनीकी जांच और साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया।

सोलन : पुलिस थाना सदर सोलन ने गुमशुदगी के एक जटिल मामले को सुलझाते हुए एक व्यक्ति और उसके तीन वर्षीय बेटे को नेपाल सीमा के समीप से सकुशल बरामद कर लिया है।

इस घटनाक्रम की शुरुआत 7 नवंबर को हुई थी, जब पूनम ने पुलिस थाना सदर सोलन में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूनम ने बताया कि उनके पति चांद (28) निवासी नेपाल हाल रिहाइश टैंक रोड़ सोलन 6 नवंबर को अपने 3 साल के बेटे सारांश को लेकर घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं।

रिपोर्ट दर्ज होते ही सोलन पुलिस ने तुरंत इस गुमशुदगी की सूचना समस्त थानों, चौकियों और पड़ोसी राज्यों को भेजी। पुलिस टीम ने गुम हुए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान तकनीकी जांच और साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया।

ये भी पढ़ें:  HP Police Shooting Club ने रचा नया कीर्तिमान, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 32 पदक; कई खिलाड़ी नेशनल के लिए क्वालीफाई

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस विश्लेषण के आधार पर पुलिस को पता चला कि चांद को नेपाल बॉर्डर के पास ट्रेस किया गया है।

सूचना की पुष्टि होते ही सोलन सदर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित रूपेडिया (नेपाल सीमा के पास) से चांद और उनके बेटे सारांश को सकुशल बरामद कर लिया।

सोलन पुलिस की इस सफलता से परिवार ने भी राहत की सांस ली है। पुलिस के अनुसार मामले आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  8.40 लाख से नवनिर्मित शलाणा पंचायत को मिला अपना भवन, विधायक रीना कश्यप ने किया लोकार्पण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More