HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में 15.24 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार, क्लीनिक में...

पांवटा साहिब में 15.24 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार, क्लीनिक में दबिश देकर धरे दोनों आरोपी

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने पांवटा साहिब में 15.24 ग्राम चिट्टे के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए गठित एसआईयू की टीम धौलाकुआं, कोलर व पांवटा साहिब आदि क्षेत्रों के लिए रवाना थी।

इसी बीच टीम जब मैनकाइंड उद्योग पांवटा साहिब के पास पहुंची, तो गुप्त सूचना मिली कि नवीन पनिष्टा निवासी पांवटा साहिब और बिलाल निवासी मटक माजरी, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून आपसी मिलीभगत से पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों में काफी समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं।

ये दोनों व्यक्ति नवीन पनिष्ठा की क्लीनिक के अंदर बैठे हैं, जिनके पास अभी भी चिट्टा/स्मैक बरामद हो सकता है। इस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को क्लीनिक में ही काबू किया और तलाशी के दौरान चिट्टा/स्मैक बरामद की।

ये भी पढ़ें:  किसान की बेटी तपस्या का कठोर तप, बीए में मेरिट पाकर लहराया सफलता का परचम

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More