HomeHimachalSolanसोलनाइट स्नूकर अकादमी में पहले दिन हुए 8 मैच, हरीश ने निशांत...

सोलनाइट स्नूकर अकादमी में पहले दिन हुए 8 मैच, हरीश ने निशांत को हरा जीता पहला मैच

टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी सोमवार को आयोजित होगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि सभी मैच फेयर-प्ले और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के साथ खेले जा रहे हैं।

सोलन : सर्कुलर रोड़ स्थित सोलनाइट स्नूकर अकादमी में शुक्रवार को अमेच्योर स्नूकर टूर्नामेंट शुरू हुआ, जिसमें जिलेभर के पारंगत और उभरते खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं।

आयोजक करण शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन 8 मैच हुए। पहला मैच हरीश मेहता व निशांत शर्मा के बीच खेला गया, जिसमें हरीश ने बाजी मारी। दूसरा मैच पंकज और रोहित मितल के बीच हुआ। इसमें रोहित विजेता रहे।

तीसरे मैच में ओपी और पुष्कर के बीच शानदार मैच देखने को मिला, जिसमें ओपी ने मैच जीत अगले मैच में जगह बनाई। चौथा मैच पुनीत वर्मा और सौरव साहनी के बीच हुआ, जिसमें पुनीत ने सौरव को सीधे दो सेट से हराकर अगले चरण में प्रवेश क़र लिया।

ये भी पढ़ें:  घटाईक ब्रदर्स घंडूरी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब, शिक्षक अरूण रहे मुख्य अतिथि

एक अन्य मैच भूपेंद्र जग्गी और रोहित मित्तल के बीच खेला गया। भूपेंद्र ने जीत हासिल की। कुलश्रेष्ठ और विकी के मध्य खेले गए मैच में विक्की ने बाजी मारी।

करन शर्मा ने बताया कि सभी मुकाबले बेस्ट ऑफ-3 फ्रेम फॉर्मेट में खेले जा रहे हैं। पहले दिन के मैच बेहद रोमांचक रहे। केवल गैर-प्रोफेशनल खिलाड़ियों को ही इसमें भाग लेने की अनुमति दी गई है।

प्रतियोगिता के विजेता को 10,000 रुपये और उपविजेता को 4,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। करण शर्मा ने कहा कि पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और क्यू-कंट्रोल जैसे अहम पहलुओं के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  'कटौती का बजट, कर्ज का बोझ', कांग्रेस ने हिमाचल को आर्थिक संकट में धकेला, सुक्खू सरकार पर BJP का हमला

टूर्नामेंट के प्रति युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक करीब 50 खिलाड़ियों ने अपनी एंट्री कन्फर्म करवा दी है, जिससे प्रतियोगिता बेहद रोमांचक हो गई है।

टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी सोमवार को आयोजित होगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि सभी मैच फेयर-प्ले और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के साथ खेले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक 15 फरवरी तक करवाएं ई-केवाईसी, वरना स्थाई तौर पर बंद हो जाएगी पेंशन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More