HomeHimachalSirmaurनारग की प्रियांशी पंवर ने जीता राज्य स्तर पर 30 हजार रुपए...

नारग की प्रियांशी पंवर ने जीता राज्य स्तर पर 30 हजार रुपए का नगद पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने प्रियांशी पंवर को एसजेवीएनएल की ओर से 30 हजार रुपए का नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

नाहन : सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऊर्जा बचाओ चित्रकला प्रतियोगिता में पीएमश्री पं. दुर्गादत्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग की छात्रा प्रियांशी पंवर ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने प्रियांशी पंवर को एसजेवीएनएल की ओर से 30 हजार रुपए का नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रियांशी पंवर अब आगामी राष्ट्रीय स्तर की ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। इसी प्रतियोगिता में विद्यालय की अन्य छात्रा स्वराली अत्री और जेवीएम पब्लिक स्कूल की आराध्या पंवर ने भी अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों का एबीडीएम के तहत पंजीकरण अनिवार्य

बता दें कि इस विद्यालय के कला अध्यापक कपिल देव अत्री स्वयं एक बेहतरीन कलाकार हैं। स्कूल के कई छात्र छात्राएं अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More