HomeEmploymentसिरमौर के स्कूलों में भरे जाएंगे आया/हेल्पर के 131 पद, जारी हुआ...

सिरमौर के स्कूलों में भरे जाएंगे आया/हेल्पर के 131 पद, जारी हुआ कैंपस इंटरव्यू का शेड्यूल

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। न्यूनतम वेतन सरकार के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार दी जाएगी।

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला के नाहन, सुरला, माजरा, ददाहू, नौहराधार व सराहां खंड के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा के लिए पार्ट टाईम आया/हेल्पर के 131 पदों को आउटसोर्सिंग आधार पर भरने के लिए मैसर्ज स्काई लाइट एंड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज डेरा-परोल, जिला हमीरपुर द्वारा रोजगार कार्यालय के माध्यम से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि खंड नौहराधार में 15 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय संगडाह में 24 नवंबर, खंड सराहां में 20 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय सराहां में 25 नवंबर और खंड सुरला में 21, माजरा में 34, ददाहू में 14 और नाहन में 27 पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 26 नवंबर, 2025 को सुबह 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव के लिए ऊना में सवैतनिक अवकाश घोषित, मतदान वाले क्षेत्रों में दफ्तर और दुकानें रहेंगी बंद

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। न्यूनतम वेतन सरकार के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में आवश्यक दस्तावेज जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित अपने नजदीकी रोजगार कार्यालयों में भाग ले सकते है।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 94180 96561 और 01972 265092 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर मां भंगायणी मंदिर में लगेगा विशाल भंडारा, भारत दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार कर रहा बड़ा आयोजन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More