HomeHimachalSirmaurतंबाकू मुक्त अभियान: नाहन में 13 दुकानदारों के कटे चालान, 50 दुकानों...

तंबाकू मुक्त अभियान: नाहन में 13 दुकानदारों के कटे चालान, 50 दुकानों पर छापेमारी, रविवार को भी एक्शन

दिल्ली गेट के समीप बस स्टॉपेज पर सरेआम बीड़ी पीते मिले दो लोगों पर भी टीम ने जुर्माना लगाया। मुख्य बस स्टैंड नाहन की अधिकांश दुकानों में भी तंबाकू उत्पाद पाए गए, जिसे देख टीम भी हैरत में पड़ गई।

नाहन : बच्चों और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के मकसद से चलाया जा रहा विशेष अभियान रविवार को भी नाहन शहर में पूरे एक्शन में रहा।

बीएमओ धगेड़ा के नेतृत्व में गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में ताबड़तोड़ दबिश दी। फ्लाइंग स्क्वायड की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

इस टीम ने पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर कच्चा टैंक क्षेत्र की करीब 50 दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान कैंट स्कूल से महज 100 गज की दूरी के भीतर तंबाकू उत्पाद बेचने और रखने पर 13 दुकानदारों के चालान काटे गए। वहीं, दिल्ली गेट के समीप बस स्टॉपेज पर सरेआम बीड़ी पीते मिले दो लोगों पर भी टीम ने जुर्माना लगाया।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के चिराग शर्मा का राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

मुख्य बस स्टैंड नाहन की अधिकांश दुकानों में भी तंबाकू उत्पाद पाए गए, जिसे देख टीम भी हैरत में पड़ गई। फ्लाइंग स्क्वायड ने कुछ सामान कब्जे में भी लिया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि 18 साल से कम उम्र के किसी भी नाबालिग को तंबाकू उत्पाद न बेचें, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। बीएमओ ने दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत कई महत्वपूर्ण नियम भी बताए।

उन्होंने कहा कि खुली सिगरेट बेचना निषेध है। ग्राहक को पूरी डब्बी देनी होगी। दुकानों पर तंबाकू उत्पादों को सरेआम प्रदर्शित नहीं किया जा सकता।

पब्लिक प्लेस पर बीड़ी/सिगरेट पीना निषेध है। छोटे होटल, ढाबे और रेस्तरां में ‘नो स्मोकिंग जोन’ के साइन लगाना अनिवार्य है, जबकि बड़े होटलों को अलग से स्मोकिंग जोन बनाना होगा।

ये भी पढ़ें:  इस मेडिकल कॉलेज में जल्द लागू होगी एंटीबायोटिक पॉलिसी, असरदार दवा ही लिख पाएंगे डॉक्टर

बीएमओ ने साफ किया कि स्कूल के समीप तो इस तरह का नशा दुकान में रखना कानूनी अपराध है। इस दौरान लोगों को इन नियमों की जानकारी भी दी गई।

इस मौके पर उनके साथ डीपीओ डॉ. बलजीत, एएसआई सुमेर चंद, बीपीएम रोहित, और होमगार्ड जवान हरभजन सिंह भी शामिल रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More