HomeHimachalपालमपुर राम मंदिर के संकल्प की पवित्र भूमि, ये ऐतिहासिक क्षण बने...

पालमपुर राम मंदिर के संकल्प की पवित्र भूमि, ये ऐतिहासिक क्षण बने यादगार : शांता कुमार

राम मंदिर बनाने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने 12 जून, 1989 में पालमपुर में लिया था

पालमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल और विशेष कर पालमपुर की जनता बधाई की पात्र है, क्योंकि लाखों लोगों की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘हिमाचल प्रदेश का पालमपुर राम मंदिर के संकल्प की पवित्र भूमि है। राम मंदिर की तरह पालमपुर ने भी एक नया इतिहास बनाया है।’

उन्होंने कहा कि टीवी पर अपनी आंखों से नरेंद्र मोदी को यह शब्द कहते देख और सुन कर मैं धन्य हो गया। भारत के इतिहास में 500 साल के कठिन संघर्ष के बाद और सैकड़ों राम भक्तों की शहादत के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ।

ये भी पढ़ें:  DC चंबा के आदेश: मैहला घार के समीप वाहनों की आवाजाही 31 मई तक अस्थायी रूप से होगी नियंत्रित
500 साल के बाद इस प्रकार राम मंदिर का निर्माण विश्व के इतिहास की एक बड़ी घटना है। राम मंदिर बनाने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने 12 जून, 1989 में पालमपुर में लिया था उस समय मैं हिमाचल प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष था।

कार्यसमिति की वह ऐतिहासिक बैठक पालमपुर के रोटरी भवन में हुई थी। मुझे याद है कि लाल कृष्ण आडवाणी ने प्रस्ताव पेश किया था। अटल बिहारी वाजपेयी ने उसका समर्थन किया था। उनके अंतिम शब्द आज भी मेरे कानों में गूंज रहे हैं। उन्होंने कहा था, “जब तक राम मंदिर बन नहीं जाता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।”

ये भी पढ़ें:  रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए 19 जनवरी को होंगे साक्षात्कार, स्नातक पढ़ें लिखे युवाओं के लिए मौका

शांता कुमार ने कहा कि पालमपुर के सभी नेताओं को मिल कर रोटरी भवन के उस कमरे में उस ऐतिहासिक संकल्प की एक अच्छी यादगार बनानी चाहिए। उस कमरे का राम मंदिर के नाम से कुछ नया नामकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पालमपुर के प्रमुख नेता इस संबंध में निर्णय करें, मैं भी पूरा योगदान दूंगा।

पालमपुर के लिए यह बहुत बड़े सौभाग्य की बात है और आने वाली पीढ़ियों को इस ऐतिहासिक पल की याद रहे। इसके लिए रोटरी संगठन और पालमपुर के सभी नेता मिलकर बैठे और निर्णय करें।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में देवदार के घने जंगल में बना दी 5 किमी लंबी सड़क, हाईकोर्ट ने सरकार से तलब किया जवाब
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More