HomeHimachalSolanबद्दी में रातभर कड़ी चेकिंग, पुलिस ने 16 नाके लगाकर सील किया...

बद्दी में रातभर कड़ी चेकिंग, पुलिस ने 16 नाके लगाकर सील किया था पूरा क्षेत्र, ऐसा इसलिए

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं कई नाकों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी में अन्य राज्यों से लगते इलाकों में सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से बीती रात करीब 16 नाके स्थापित किए गए।

इन नाकों के माध्यम से पूरे BBN क्षेत्र को एक तरह से पूरी तरह सील कर सावधानीपूर्वक वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और दस्तावेजों की गहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एमवी एक्ट के तहत कई चालान भी जारी किए गए और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर उचित कार्रवाई की गई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं कई नाकों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्मैक और प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार, 2 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई

एसपी ने बताया कि इस तरह के चेकिंग नाकों से कानून-व्यवस्था को मजबूती और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।

बद्दी पुलिस द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के तहत ऐसे चेकिंग नाके आगे भी समय-समय पर लगाए जाते रहेंगे, ताकि BBN क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More