होमHimachalChamba28 और 29 नवंबर को होंगी राजस्व लोक अदालतें, मौके पर निपटाए...

28 और 29 नवंबर को होंगी राजस्व लोक अदालतें, मौके पर निपटाए जाएंगे लंबित मामले, शेड्यूल जारी

इस दौरान जिला में सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित किए गए स्थानों में लोगों के लंबित इंतकाल, तकसीमों, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा।

चंबा : जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुरूप प्रत्येक माह के अंतिम दो कार्य दिवस को राजस्व लोक अदालत के रूप में मनाने के लिए 28 और 29 नवंबर को चंबा जिला के विभिन्न स्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान जिला में सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित किए गए स्थानों में लोगों के लंबित इंतकाल, तकसीमों, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा।

तहसील चंबा के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन हरीपुर व पटवार भवन साच और 29 नवंबर को पटवार भवन चंबा-1 व पटवार भवन मंगला में इंतकाल व तकसीम के मामले निपटाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि तहसील भरमौर के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन भरमौर व 29 नवंबर को तहसील कार्यालय भरमौर में इंतकाल व तकसीम की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  धर्मशाला में 24.47 करोड़ रुपये से निर्मित समृद्धि भवन का सीएम ने किया लोकार्पण

इसी तरह तहसील होली के तहत 28 नवंबर को तहसील कार्यालय होली व पटवार भवन गरोला और 29 नवंबर को तहसील कार्यालय होली व पटवार भवन होली में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा।

इसी तरह तहसील भटियात के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन चुवाड़ी व पटवार भवन परछोड़ और 29 नवंबर पटवार भवन केलन और मलून्डा में लंबित इंतकाल व तकसीम किए जाएंगे।

तहसील सिहुंता के तहत 28 को पंचायत भवन टुंडी व 29 नवंबर को तहसील कार्यालय सिहुंता में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा।

तहसील चुराह के अंतर्गत 28 और 29 नवंबर को तहसील कार्यालय चुराह स्थित भजराडू में इंतकाल व तकसीम किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में वन महोत्सव का आगाज, आम-नींबू से लेकर एवोकाडो तक की बगिया होगी तैयार, पांच तक चलेगा अभियान

इसी तरह तहसील सलूणी के अंतर्गत 28 नवंबर को तहसील कार्यालय सलूणी और पटवार भवन किहार और 29 नवंबर को तहसील कार्यालय सलूणी में उक्त मामलों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तहसील डलहौजी के अंतर्गत 28 को तहसील कार्यालय डलहौजी और 29 को पटवार भवन बनीखेत में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा।

इसी तरह तहसील पांगी के तहत 28 नवंबर को विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग साच और 29 नवंबर को तहसील कार्यालय पांगी स्थित किलाड में इंतकाल व तकसीम किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उप तहसील धरवाला में 28 नवंबर को पटवार भवन सुनारा और 29 नवंबर को पटवार भवन बकाण में भी इंतकाल और तकसीमों का निपटारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  चूरापोस्त, चरस और चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार, बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

28 और 29 नवंबर को उप तहसील कार्यालय भलेई में तथा 28 और 29 नवंबर को उप तहसील कार्यालय तेलका में इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।

उप तहसील पुखरी के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन पुखरी व 29 नवंबर को उप तहसील कार्यालय पुखरी में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा।

जिला राजस्व अधिकारी ने लंबित राजस्व मामलों से संबंधित हितधारकों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित स्थल पर पैरवी के लिए अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More