HomeHimachalSolanसोलन में 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 अप्रैल को, 10वीं...

सोलन में 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 अप्रैल को, 10वीं व 12वीं पास महिलाओं को मौका

एलआईसी ऑफ इंडिया परवाणू में बीमा सखी के 50 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 अप्रैल, 2026 को उप रोजगार कार्यालय कसौली में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

सोलन : एलआईसी ऑफ इंडिया परवाणू में बीमा सखी के 50 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 अप्रैल, 2026 को उप रोजगार कार्यालय कसौली में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पद केवल महिलाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय कसौली में 22 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ इलाके में एक टैंक से व्यक्ति का शव बरामद, नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 89883-00600 पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Articles

Explore More