HomeCrimeयुवाओं को नशा बेचने की फिराक में थे ये दोनों शख्स, पुलिस...

युवाओं को नशा बेचने की फिराक में थे ये दोनों शख्स, पुलिस ने दबोचे, स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त

पुलिस ने मौके पर ही उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया और पुलिस थाना सदर सोलन में उनके खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।

सोलन : जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। ये टीम सोलन शहर, सपरून, आंजी और शमलेच इलाकों की तरफ अपराधों की रोकथाम और रूटीन गश्त पर मौजूद थी।

इस बीच टीम को नशे की सप्लाई की एक गुप्त सूचना मिली। लिहाजा, टीम ने वर्षा शालिका आंजी के समीप नाकेबंदी कर दी। इस बीच परवाणू की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका।

तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार दो युवक जन्मेंदर सिंघा (37) और राकेश वर्मा (26) को 4.74 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ काबू किया गया। दोनों आरोपी कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें:  पासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर, 10 से 12 जून तक नाहन में तैनात रहेगी ये सेवा

पुलिस ने मौके पर ही उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया और पुलिस थाना सदर सोलन में उनके खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी इस नशे को सोलन शहर में छात्रों और युवाओं को बेचने की फिराक में थे।

पुलिस ने उन्हें बाजार में सप्लाई देने से पहले ही दबोच लिया। पुलिस अब आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  8 जगहों पर 'आपदा' का अलर्ट, 1.50 लाख लोगों के बेघर होने का बनाया परिदृश्य; सिरमौर में हुई मेगा मॉक ड्रिल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More