HomeHimachalShimlaचूड़धार यात्रा पर गई 27 साल की युवती के साथ दर्दनाक हादसा,...

चूड़धार यात्रा पर गई 27 साल की युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ढांक में गिरने से गई जान, पुलिस जांच में जुटी

हादसा उस वक्त पेश आया जब ये सभी चूड़धार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मड़हा लाणी के समीप पहुंचे तो प्रेषिता अचानक गहरी खाई में जा गिरी।

चौपाल : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में एक युवती के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। अपने साथियों के साथ चूड़धार यात्रा पर गई युवती की ढांक में गिरने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान कुमारी प्रेषिता मेहता (27) पुत्री शैलेंद्र मेहता निवासी गांव देहरा दोहाई, डाकघर डुब्बलू, तहसील व जिला शिमला के रूप में हुई है।

हादसा उस वक्त पेश आया जब ये सभी चूड़धार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मड़हा लाणी के समीप पहुंचे तो प्रेषिता अचानक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की सृष्टि शर्मा ने रचा खास मुकाम, लगातार दूसरी बार मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार, जिले से इकलौती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेषिता अपने साथियों के साथ सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार की पवित्र यात्रा पर निकली थी। वापसी में पैदल चलते समय अचानक युवती का संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे खाई में लुढ़क गई। युवती के खाई में गिरते ही साथ चल रहे साथियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और प्रशासन को घटना की सूचना दी।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवती को कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से बाहर निकाला गया और नागरिक अस्पताल चौपाल लाया गया। लेकिन, अत्याधिक ऊंचाई से गिरने और सिर व शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:  HRTC अब बसों में ढोएगा कूरियर पार्सल, DTDC से समझौता

उधर, एडिशनल एसपी शिमला गौरबजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही चौपाल थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। चौपाल पुलिस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रही है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सड़कों पर उतरी ABVP, "सरकार" के खिलाफ नारेबाजी, पुतला भी फूंका
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More