HomeHimachalBilaspurसेर से सुन्हाणी सड़क पर एक दिसंबर तक बंद रहेगी वाहनों की...

सेर से सुन्हाणी सड़क पर एक दिसंबर तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही, DC ने जारी किए आदेश

इस अवधि में यह सड़क सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। जारी आदेश के तहत इस दौरान यातायात को वाया समोह-रैली-सुन्हाणी मार्ग और भल्लू-बलगाढ़ मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

बिलासपुर : डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि सेर से सुन्हाणी सड़क पर निर्माण कार्य के सुचारु निष्पादन के लिए आगामी 1 दिसंबर 2025 तक यातायात बंद रहेगा।

इस अवधि में यह सड़क सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। जारी आदेश के तहत इस दौरान यातायात को वाया समोह-रैली-सुन्हाणी मार्ग और भल्लू-बलगाढ़ मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

इस अवधि में केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, वीआईपी वाहन, स्कूल बसें और अन्य आवश्यक सेवा वाहनों को इस अवधि में इस मार्ग पर आवागमन की अनुमति होगी।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के निर्देश : सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर रात्रि में लगाए जाएं नाके, बढ़ाई जाए गश्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More