HomeHimachalSolanखेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अक्षिव दत्ता ने किया कमाल, बैडमिंटन में...

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अक्षिव दत्ता ने किया कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल

पंजाब विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अक्षिव ने जयपुर में आयोजित हुई इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के डबल्स मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।

सोलन : जिला सोलन के अक्षिव दत्ता ने बैडमिंटन के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स- 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

पंजाब विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अक्षिव ने जयपुर में आयोजित हुई इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के डबल्स मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।

जिला सोलन बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव यदविंदर सेन ने बताया कि अक्षिव दत्ता अपनी टीम के एकमात्र खिलाड़ी थे, जो इस पूरे चैंपियनशिप में अपराजित रहे।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है और वह ऐसा करने वाले जिले के पहले खिलाड़ी बने हैं।

ये भी पढ़ें:  DC बिलासपुर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, 58 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष विजय वर्मा ने भी अक्षिव दत्ता को राजस्थान में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षिव ने पूरे हिमाचल प्रदेश की बैडमिंटन बिरादरी को गर्व महसूस कराया है।

उधर, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पुलिस ने रिहायशी मकान से पकड़ी चूरापोस्त की बड़ी खेप, आरोपी गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More