HomeAasthaजाखू मंदिर के भीतर होगी चांदी से नक्काशी, दानकर्ता उठाएगा सारा खर्च,...

जाखू मंदिर के भीतर होगी चांदी से नक्काशी, दानकर्ता उठाएगा सारा खर्च, न्यास ने दी मंजूरी

दरअसल, न्यास के पास दानकर्ता ने प्रस्ताव रखा कि मंदिर के गर्भ गृह में चांदी की नक्काशी करवाना चाहता है। इसी कड़ी में न्यास ने प्रस्ताव तैयार कर बैठक में रखा, जिसको अब मंजूरी दे दी गई है। इस नक्काशी का सारा खर्च दानकर्ता द्वारा वहन किया जाएगा।

शिमला : श्री हुनमान मंदिर न्यास समिति जाखू की बैठक डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। इस मौके पर मंदिर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर गहन चर्चा की गई।

अनुपम कश्यप ने कहा कि बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार मंदिर के गर्भ गृह के आसपास चांदी से की जाने वाली नक्काशी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ नक्काशी के डिजाइन की मंजूरी एसडीएम, न्यास के सदस्य और जिला भाषा अधिकारी संयुक्त रूप से देंगे।

दरअसल, न्यास के पास दानकर्ता ने प्रस्ताव रखा कि मंदिर के गर्भ गृह में चांदी की नक्काशी करवाना चाहता है। इसी कड़ी में न्यास ने प्रस्ताव तैयार कर बैठक में रखा, जिसको अब मंजूरी दे दी गई है। इस नक्काशी का सारा खर्च दानकर्ता द्वारा वहन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू के निर्देश: सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले अब डोप टेस्ट अनिवार्य होगा

बैठक में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए 5 करोड़ 67 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बने मास्टर प्लान को भी मंजूरी दी गई है। इसमें प्लान के तहत यज्ञशाला, शू हाउस, नए शौचालय, दुकानें और शैड आदि बनना प्रस्तावित है।

बैठक में मंदिर की वेबसाइट बनाने को लेकर प्रगति रिपोर्ट रखी गई। वेबसाइट का कार्य अंतिम चरण है। एक सप्ताह के भीतर इसका कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर, सहायक आयुक्त नगर निगम भुवन शर्मा, एसडीएम शहरी ओशीन शर्मा, तहसीलदार अपूर्व शर्मा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा न्यास सदस्य कुनाल, अमित शर्मा, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, इशू ठाकुर, दीपक कुमार और कपिल शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  क्लास थ्री पदों में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देगी सरकार, पुलिस में महिला सब-इंस्पेक्टर के लिए विशेष भर्ती की घोषणा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More