HomeSportsफुटबॉल चैंपियनशिप : पहले दिन ऊना, शिमला, सोलन व हमीरपुर की शानदार...

फुटबॉल चैंपियनशिप : पहले दिन ऊना, शिमला, सोलन व हमीरपुर की शानदार जीत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रूपेंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ

ऐतिहासिक चौगान मैदान में सोमवार को हिमाचल प्रदेश सीनियर मैन्स इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ।

नाहन : ऐतिहासिक चौगान मैदान में सोमवार को हिमाचल प्रदेश सीनियर मैन्स इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता रूपेंद्र ठाकुर ने किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और ऊर्जा का संचार करते हैं।

उन्होंने जोर दिया कि खेलों से जुड़कर युवा नशे और गलत गतिविधियों से दूर रहते हैं, जिससे वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समिति के प्रयासों की भी सराहना की।

चैंपियनशिप के पहले दिन कई रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिनमें ऊना, शिमला और सोलन ने शानदार जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें:  जगत सिंह नेगी ने सिरमौर के शिरूमाईला में पीसीडीओ व शिवा क्लस्टर इकाई डूंगीसेर का किया निरीक्षण

दिन के पहले मुकाबले में ऊना की टीम ने बिलासपुर को 7-0 के भारी अंतर से रौंदा, जिसमें ऊना की ओर से धीरज ने अकेले 4 गोल दागे, जबकि साहिल और वंश ने भी 1-1 गोल किया।

दूसरे मुकाबले में शिमला ने सिरमौर ब्लू को 2-0 से मात दी, जिसमें शिमला के लिए अक्षय और अंश ने 1-1 गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

सबसे रोमांचक मुकाबला सोलन और साई कांगड़ा के बीच हुआ, जिसमें सोलन ने कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से जीत हासिल की। सोलन की जीत में अंकित ने 2 गोल और दीपक ने 1 गोल का अहम योगदान दिया।

ये भी पढ़ें:  6ठी IRBN धौलाकुआं ने स्कूलों में चलाए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

वहीं, साई कांगड़ा की ओर से रोहित और तेनज़िन ने 1-1 गोल दागे। एक अन्य कड़े संघर्ष वाले मैच में चंबा और कुल्लू की टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। कुल्लू के लिए अंकित, जबकि चंबा के लिए रेहान ने एक-एक गोल किया।

दिन का अंतिम मुकाबला हमीरपुर और सिरमौर के बीच हुआ, जिसमें हमीरपुर ने नाहन को 1 गोल से हराकर जीत दर्ज की।

उद्घाटन समारोह में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिनमें नरेंद्र तोमर (प्रधान रोड़ सेफ्टी क्लब सिरमौर), दीपक (महासचिव HPFA), कैप्टन सलीम, नरेश राणा, प्रदीप ठाकुर, संजेश जमवाल, मीना चौहान, समर वीर, यशपाल कछावा, सुबोध रमौल, अमन, आशीष ठाकुर, वेद प्रकाश, राकेश पाहवा (महासचिव जिला फुटबॉल संघ), मोहम्मद इकराम (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संजीव सोलंकी (कार्यवाहक प्रधान फुटबॉल संघ नाहन), मुकेश पुंडीर (कोषाध्यक्ष), ईशान राव, मोहित सैनी, आशीष थापा, अनिल ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  19 से शुरू होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर लेंगे हिस्सा : सुरेंद्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More