HomeHimachalSirmaurकालाअंब में अवैध खनन पर संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन, 4 टिप्पर...

कालाअंब में अवैध खनन पर संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन, 4 टिप्पर और 1 पोकलेन जब्त

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र और कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

नाहन : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वीरवार को प्रशासन की टीम ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 4 टिप्पर और एक पोकलेन मशीन जब्त की है।

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र और कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब हरियाणा की सीमा से सटा है, जहां खनन माफिया अक्सर अवैध खनन गतिविधियों को अंजाम देते आ रहे हैं। इस सिलसिले में हाल ही में डीसी सिरमौर ने पहाड़ियों के कटान समेत अवैध खनन को रोकने के लिए बैठक में विभिन्न विभागों अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 4 हजार से ज्यादा नियुक्तियों को मंजूरी, क्लिक पर पढ़ें मंत्रिमंडल के तमाम निर्णय

इसी के चलते वीरवार को संयुक्त टीम ने पहाड़ी की कटाई कर रही पोकलेन समेत मौके पर हरियाणा नंबर के 4 टिप्परों को जब्त किया। बताया जा रहा है कि खोदाई को लेकर कोई परमिशन नहीं ली गई थी, जिसकी प्रशासन को मिली थी।

उधर, जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने बताया कि अवैध खनन पर मशीनरी और टिप्परों को कब्जे में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 835 ग्राम चरस के साथ पकड़ी गईं तीन महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More