HomeHimachalSirmaurस्कूल भवनों की बदहाली पर प्रताप सिंह रावत ने घेरी सरकार, बोले-...

स्कूल भवनों की बदहाली पर प्रताप सिंह रावत ने घेरी सरकार, बोले- धरातल पर नहीं दिख रहा विकास

सिरमौर भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में जर्जर स्कूल भवनों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

नाहन : सिरमौर भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में जर्जर स्कूल भवनों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि हाल ही में राजकीय प्राथमिक पाठशाला लगनू के भवन का प्लास्टर गिरने से एक मासूम बच्ची घायल हुई थी। ये हाल सिर्फ एक सरकारी स्कूल भवन का नहीं है, बल्कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला गतलोग के भवन की जर्जर हालत भी चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे डर के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

प्रताप सिंह रावत ने कहा कि लगनू स्कूल में प्लास्टर गिरने से चौथी कक्षा की छात्रा को गंभीर चोट आई थी और उसे उपचार के लिए चिकित्सा महाविद्यालय नाहन रेफर किया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में ऐसे और कितने स्कूल हैं, जहां भवनों की हालत खराब है और बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार यात्रा हुई और आसान! नौहराधार-चाबधार सड़क का ट्रायल सफल, अब इतनी रह गई पैदल दूरी

भाजपा जिला प्रवक्ता ने कहा कि रेणुकाजी क्षेत्र में सड़कें खस्ताहाल हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के कई पद खाली पड़े हैं तथा शिक्षण संस्थानों में भी पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद स्थनीय कांग्रेस नेता विकास के बड़े-बड़े दावे करते नहीं थकते। उन्होंने कहा कि धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है और रेणुका की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।

रावत ने विधायक निधि को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत विधायक निधि के माध्यम से भी करवाई जा सकती थी, लेकिन क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने पूछा कि विधायक निधि का उपयोग कहां किया जा रहा है, इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  @SIRMAUR: जानलेवा हमले में गंभीर युवक ने PGI चंडीगढ़ में दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज

उन्होंने कहा कि विधायक जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए चुना जाता है, न कि मौज-मस्ती और मित्रों की सहायता के लिए। रावत ने दावा किया कि रेणुकाजी क्षेत्र की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More