HomeHimachalSirmaurरोटरी क्लब नाहन संगिनी ने बढ़ाए मदद के हाथ, जरूरतमंद लड़की की...

रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने बढ़ाए मदद के हाथ, जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए भेंट किया आवश्यक सामान

यह नेक पहल क्लब की सभी सदस्याओं के सामूहिक योगदान से पूरी की गई। क्लब द्वारा दिए गए इस सामान में 5100 रुपए का शगुन, ब्राइडल लहंगा, ब्राइडल किट, ऊनी सूट, शॉल, क्रॉकरी सेट, कंबल और अन्य आवश्यक घरेलू वस्तुएं शामिल हैं।

नाहन : सामाजिक कार्यों में अग्रणी रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए एक जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए आवश्यक सामान और शगुन भेंट किया है। यह नेक पहल क्लब की सभी सदस्याओं के सामूहिक योगदान से पूरी की गई।

क्लब द्वारा दिए गए इस सामान में 5100 रुपए का शगुन, ब्राइडल लहंगा, ब्राइडल किट, ऊनी सूट, शॉल, क्रॉकरी सेट, कंबल और अन्य आवश्यक घरेलू वस्तुएं शामिल हैं। यह सारा सामान विवाह से पूर्व लड़की के दादाजी को सौंपा गया। लड़की कालाअंब क्षेत्र की रहने वाली है।

क्लब की अध्यक्ष सोना चंदेल ने इस अवसर पर कहा कि रोटरी संगिनी की सदस्याएं इसी प्रकार आगे भी अपना योगदान देती रहेंगी और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। क्लब के इस सहयोग की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

ये भी पढ़ें:  गाताधार में भाजपा की विशेष बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया 'अपना बूथ सबसे मजबूत' का मंत्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More