HomeHimachalSirmaurशमशेर स्कूल में संस्कृत सप्ताह की धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने...

शमशेर स्कूल में संस्कृत सप्ताह की धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में संस्कृत सप्ताह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

नाहन : राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में संस्कृत सप्ताह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 21 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सप्ताह के तहत विद्यालय परिसर में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता, संस्कृत चित्रकला प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देवभाषा संस्कृत के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें प्राचीन संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना रहा।

ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं ‘बी’ के दक्ष ने प्रथम, कक्षा 10वीं के लक्ष्य शर्मा ने द्वितीय और कक्षा 10वीं ‘बी’ की आकृति शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  VIDEO: नाहन में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा बिरोजा से लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा, चालक सुरक्षित

संस्कृत चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं ‘बी’ के सौरभ चौहान प्रथम, कक्षा 7वीं के सचिन चौहान द्वितीय और कक्षा 10वीं ‘बी’ के दीपक तृतीय स्थान पर रहे।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं ‘ए’ के आदित्य सिंह ने प्रथम, कक्षा 9वीं ‘ए’ के चिराग शर्मा ने द्वितीय और कक्षा 10वीं ‘बी’ के अरविंद ने तृतीय स्थान हासिल किया।

आयोजन के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम लता कौशल, संस्कृत शिक्षक अमित शर्मा और संगीता ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और जीवन में संस्कारों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी गौरवशाली संस्कृत, संस्कृति और संस्कारों को जीवन में अपनाने तथा इनके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  HP Police Shooting Club ने रचा नया कीर्तिमान, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 32 पदक; कई खिलाड़ी नेशनल के लिए क्वालीफाई
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More